Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी में हुई हत्या का हुआ खुलासा, परिचित ही निकला हत्यारा

Ad

हल्द्वानी: पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में किच्छा निवासी अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले से बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट के परिवार को जानता था। आरोपी ने महिला की हत्या धारदार हथियार से की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखानी क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी और पुलिस के सामने मामले को जल्द सोल्व करने का चैलेंज था। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले की जांच हेतु पुलिस और एसओजी टीम गठित की थी। डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी भूरा मृतका के घर पर पहले वेल्डिंग का काम कर चुका था। मृतक ममता बिष्ट उसे जानती थी और इसी विश्वास का फायदा उसने उठाया। वह घर पर लूट के इरादे के घुसा था। भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए, जिसके बाद वह फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top