Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पकड़ी गई महिला तस्कर,गड्डे में छिपाई थी 5 लीटर शराब और हजारों रुपए

Ad

हल्द्वानी में पकड़ी गई महिला तस्कर,गड्डे में छिपाई की 5 लीटर शराब और हजारों रुपए

हल्द्वानी: जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों व युवाओं में नशे की प्रवृत्ति खतरनाक ढंग से बढ़ती ही जा रही है। पहले लोग सुपारी खाने से कतराते थे और सुपारी को बहुत बड़ा नशा समझते थे। आज के दौर में नशे का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि कम उम्र के बच्चे और युवा भी सुल्फा, शराब, नशे की टेबलेट के आदी हो गए हैं। इन नशों को भी वह लोग छोटा नशा समझते हैं। विभिन्न रूपों में नशे के आदि हो चुके युवक उसे प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा पहुंचते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे सामाजिक, पारिवारिक समस्याओं के साथ-साथ, झगड़ा,लूटपाट,चोरी, छेड़छाड़,व्यभिचार की समस्याएं सामने आती हैं। यानी नशा पाने के लिए नशे के आदी लोग बड़े बड़े क्राइम को अंजाम दे देते हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी मुखानी पुलिस ने नाथूपुर पाडली में एक घर में गड्ढा खोदकर रखी गई पांच लीटर कच्ची शराब और 79 हजार 300 रुपये बरामद किए हैं। शराब तस्करी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है। बता दें यह महिला पूर्व में भी जेल के चक्कर काट चुकी है।

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा की हिमानी बिष्ट ने crack किया एसएससी एग्जाम, देश में हासिल किया पहला स्थान

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:ऋषभ पंत ने टेस्ट डेब्यू के बाद छोड़े सबसे ज्यादा कैच, रिकी पॉन्टिंग ने साधा निशाना


थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक मंजु ज्याला, सिपाही सुमन, पूनम और जगदीश राठौर की टीम ने आम्रपाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हाईवे किनारे नाथूपुर पाडली निवासी शशि किरन को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। उसके घर में छापा मारा तो कमरे के अंदर उसने गड्ढे में शराब मिली। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़: पहले नाबालिग ने हॉस्पिटल के बाथरूम में बच्ची को दिया जन्म,फिर उसे दफना दिया

यह भी पढ़े:टिहरी डीएम IVA आशीष श्रीवास्तव का एक्शन,CMO बैठक में नहीं पहुंची तो रोक दी सैलेरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top