Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पुरुष उत्पीड़न का मामला सामने आया, पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया

Ad

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में पुरुष उत्पीडन का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने पुलिस को बताया कि पत्नी पिछले 6 साल से उसके साथ नहीं रहती है। जब भी घर आती है तो बच्ची और मेरे साथ मारपीट करती है। वह प्रोपर्टी पर कब्जा जमाना चाहती है। प्रॉपर्टी नाम पर नहीं होने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी हुई है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम घूनी कठघरिया निवासी नवीन सनवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बच्चियां हैं। महिला के बार-बार विवाद करने की वजह से उन दोनों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। महिला से बचने के लिए कई बार उन्हें दूसरे के घर पर शरण लेनी पड़ती है।  जब वह घर आती है तो बेटियों व उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देती है। मुखानी थाना एसओ रमेश बोरा ने बताया महिला केशवी सनवाल पर मारपीट, गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top