Nainital-Haldwani News

मुकुल की कामयाबी पर हल्द्वानी को है नाज़, भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनकर बढ़ाया शहर का मान

Ad

Haldwani news: Mukul chauhan: हल्द्वानी के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में शहर का युवा अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। बात करें रक्षा क्षेत्र की तो यहां के युवा के अंदर सेना में जाने का जज्बा ही उनको एक अलग पहचान देता है। आज हम आपको हल्द्वानी के ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय नौसेेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर भारत माता की सेवा करेंगे। हम बात कर रहें हैं हल्द्वानी के मुकुल चौहान की। जो भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ( Mukul chauhan became sub lieutenant in Indian navy )

ADVERTISEMENTS Ad

लिटिल फ्लावर स्कूल से की पढ़ाई

मुकुल की प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल लालडांठ हल्द्वानी से हुई। इसके बाद मुकुल ने 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल से की । सैनिक स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ ही मुकुल ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। 4 साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद मुकुल भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। मुकुल के पिता प्रताप चौहान एक कारोबारी है वहीं उनकी माता उमा चौहान ग्रहणी है। ( Mukul chauhan studied at little flower school haldwani )

परिवार में खुशी का माहौल

बता दें कि मुकुल की पासिंग आउट परेड केरल में संपन्न हुई जिसमें उनके माता-पिता भी शामिल हुए। बेटे कि इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। मुकुल की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top