Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से मुंबई जाना होगा आसान, 25 अप्रैल से शुरू होगी सुपरफास्ट ट्रेन

Ad

Mumbai Central- Kathgodam superfast train started:- कुमाऊं मंडल से मुंबई जाने वाली यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताते चलें कि उत्तराखंड में नैनीताल जिले के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल से 28 जून तक काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन काठगोदाम से मुंबई के लिए गुरुवार को संचालित की जाएगी। इस सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन से अब कुमाऊं मंडल से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों तथा साथ ही मुंबई से पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

मुंबई से काठगोदाम तक का संचालन

बता दें कि गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 2:40 बजे गुजरात के सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होते हुए गुरुवार को सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन तक आयेगी।दोपहर करीब 2:30 बजे ये स्पेशल ट्रेन काठागोदाम स्टेशन पहुंच जायेगी।

काठगोदाम से मुंबई तक का संचालन

वापसी में गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। यहां से ये ट्रेन लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन होते हुए रात 8:41 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां के जंक्शन‌ से फिर ट्रेन बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए रात 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार को सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन तथा नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए 4:50 बजे सूरत स्टेशन पहुंचे। यहां से वापी स्टेशन और बोरीवली स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात 8:55 बजे ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुबंई के लिए 25 अप्रैल से 27 जून तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मुंबई से काठगोदाम तथा काठगोदाम से मुंबई तक के लिए 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top