Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एक तरफ रामलीला, दूसरी तरफ भाई ने भाई को जान से मार डाला

Ad

Uttarakhand: Haldwani: हल्द्वानी में एक हत्या के मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। रामलीला मैदान में हुए हत्याकांड के बाद शहर में सनसनी फैल गई। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर चचेरे भाई को गोली मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, लामाचौड़ पूरनपुर नैनवाल, निवासी 45 साल के उमेश नैनवाल पुत्र मोहन नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। रोज की तरह रामलीला मैदान में रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद ये विवाद में बदल गई। तभी दिनेश ने उमेश नैनवाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े। गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला भगदड़ मच गई। इस का फायदा उठाकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि, सोमवार की रात रामलीला में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने जाकर पंचनामा बनाकर मृतक का शव बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top