Uttarakhand News

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा

Ad

देहरादून: पति-पत्नी का रिश्ते की सबसे बड़ी डोर भरोसा होता है। उत्तराखण्ड में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां इस रिश्ते में मौजूद भरोसे को चोट पहुंची है। बॉयफ्रैंड के प्यार में पागल पत्नी ने अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। यह प्लान पत्नी और उसके बॉयफ्रैंड ने ही बनाया था। थाना रायवाला अंतर्गत हरिपुरकलां में घटित इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने बताया है कि  मुताबिक आरोपी महिला सोनिया का मंडावली जिला बिजनौर निवासी सलमान के साथ बीते चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  वह चोरी छिपे सलमान से बात करती थी। लोकेश ने उसने सलमान से दूर रहने को बोला था लेकिन वह नहीं मानी। बॉयफ्रैंड से बात करने के लिए उसने दूसरा सिम लिया था। हरिपुरकलां निवासी लोकेश की हत्या रविवार को की गई थी। लोकेश शराब पीता था और दोनों ने इसी का फायदा उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

रविवार की रात को लोकेश ने बहुत अधिक शराब पी। इसी दौरान सोनिया ने सलमान को फोन करके बुला लिया। रात को मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर हैडपंप के हत्थे से सिर पर वार कर लोकेश को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन वह जब सुबह तक भी शव को ठिकाने न लगा पाए तो अपार्टमेंट के बाहर खाली प्लाट में ही फेंक दिया।पुलिस ने महिला  को पूछताछ में बुलाया तो अंजान बनने लगी सख्ती दिखाने पर उसने जुर्म कबूल लिय़ा। महिला के बताने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन, सिम, खून से सने कपड़े, कमरे में खून के धब्बे मिटाने के लिए प्रयोग किया गया कपड़ा आदि बरामद कर लिए।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1812193759085924/

बता दे कि मृतक लोकेश (26) पुत्र धर्मपाल मूल निवासी लंड़ौरा ननौता जिला सहारनपुर अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ भागीरथी अपार्टमेंट हरिपुरकलां में किराए पर रह रहा था। सोमवार सुबह पुलिस को उसका शव मिला। अपार्टमेंट से कुछ दूर एक खाली प्लाट में मिला। हत्या और प्रेम प्रसंग का यह मामला दो समुदायों के बीच जुड़े होने की वजह से पुलिस खासी एतियात बरत रही है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि आरोपी सलमान की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top