Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: लालडांठ क्षेत्र में युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को शहर में आत्महत्या का मामला सामने आया था। पूर्व दर्जा मंत्री एचआर बहुगुणा ने पानी की टंगी पर चढ़कर खुद को गोली मार दी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि मुखाना थाना के लालडांठ क्षेत्र में एक युवक का शव पुलिस को मिला है। युवक के शरीर में पुलिस को चोट के निशान भी मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

युवक का नाम कुणाल बिष्ट बताया जा रहा है जो संजय कॉलोनी बिठौरिया है। 34 वर्षीय कुणाल पर पहले भी कई केस दर्ज है। शव मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को इस हत्या के पीछे पुरानी रंजीश होने पर भी शक है, लिहाजा हर एंगल से मामले जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top