Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामला मुखानी (MURDER IN MUKHANI) की कालिका कॉलोनी का है। एक पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। बच्चे जब स्कूल से वापस आए तो घटना सामने आई है। मृतका की पहचान खष्टी देवी ( WOMAN MURDER IN HALDWANI MUKHANI) पत्नी  शंकर सिंह के रूप में हुई है। शंकर सिंह बाजपुर में तैनात हैं और उनका परिवार मुखानी स्थित कालिका कॉलोनी में रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी। जब बच्चे स्कूल से वापस आए तो मां का शव कमरे में पड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घर के बाहर लोगो की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top