Nainital-Haldwani News

रामनगर में हैरान करने वाला मामला, 100 रुपए की उधारी के पीछे दोस्त की हत्या

Ad

रामनगर: रुपए के लेनदेन की वजह से एक युवक की हत्या कर दी गई है। रामनगर से ये मामला सामने आया है। उधारी के केवल सौ रुपये नहीं दिए तो टैंट हाउस में काम करने वाले युवक की गला दबाकर हत्या हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मालधन गांव के कुंभगडार निवासी अर्जुन कुमार पुत्र का शव ढेला नदी में मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से सबूत मिले हैं। फुटेज में दिखे एक युवक की पहचान मालधन नंबर 3 निवासी अमन उर्फ मुल्ला पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है।

एसपी सिटी जसविंदर सिंह के अनुसार आरोपी अमन टैंट हाउस की दुकानों में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बीती 18 नवंबर को शाम चार बजे जब वह साइकिल से गांधीनगर जा रहा था, तभी एक दुकान पर अर्जुन के साथ मिलकर दोनों ने शराब पीने का प्लान बनाया।

इसके बाद दोनों चार नंबर को जाने वाले चौराहे में एक खेत में शराब पीने लगे। जब अमन ने पुराने उधारी के 100 रुपए अर्जुन से मांगे तो बीच में गाली गलौज हो गया। अमन ने अर्जुन को थप्पड़ मारे। थोड़ी हाथापाई में अर्जुन बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो उसने पुलिस में शिकाय करने की बात कही। तभी घबराकर अमन ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top