Nainital-Haldwani News

नैनीताल पर्यटक की हत्या में नया मोड, फरार प्रेमी का नाम ऋषभ नहीं बल्कि है इमरान

Ad

नैनीताल: सोमवार को नैनीताल में एक नोएडा निवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव मल्लीताल स्थित एक होटल में मिला है। महिला अपने प्रेमी के साथ नैनीताल घूमने पहुंची थी और 15 अगस्त को उसका जन्मदिन मनाया गया था। इस घटना के बाद प्रेमी ऋषभ फरार चल रहा है और पुलिस इसे हत्या मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नोएडा निवासी महिला अपने मित्र ऋषभ के साथ नैनीताल घूमने पहुंची थी। उनके साथ पडोसी श्वेता शर्मा और अलमास उल हक भी पहुंचे थे। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार चारों लोग पहले 13 अगस्त को रामनगर गए थे और वहां से नैनीताल आए थे। पडोसियों ने बताया कि 15 अगस्त को महिला का जन्मदिन था। पुलिस को ये भी पता चला है कि फरार युवक जिसे ऋषभ कहा जा रहा है उसका नाम इमरान है।

16 अगस्त की सुबह महिला के कमरे का दरवाजा खुला था। श्वेता शर्मा जब अंदर गई तो उनकी पैरों तले जमीन खीसक गई। महिला बेसुध पड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी अलमास उल हक को दी और दोनों पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद मृतका के भाई को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि महिला के मित्र का नाम ऋषभ नहीं बल्कि इमरान है।

पुलिस पूछताछ में अन्य दो पर्यटकों ने बताया कि नोएडा की जिस बिल्डिंग में वे रहते हैं, उसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लैट में इमरान महिला और उसकी बेटी के साथ रहता था। दो महीने से वह परिचित हैं। अच्छी दोस्ती होने के कारण वे उनके साथ घूमने आ गए। पुलिस को यह भी पता चला है कि महिला विवाहित थी और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। उसकी 11 साल की एक बेटी भी है, जिसे महिला अपने भाई के यहां छोड़कर नैनीताल आई थी। युवक का नाम इमरान है, इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लव जेहाद को लेकर भी चर्चा है। फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे में अलग-अलग स्थानों पर गहनता से जांच की और फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों को नैनीताल बुला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top