Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़ की मुस्कान को 12वीं में मिले 98.4% अंक, पिता हैं ITBP में कमांडेंट

Ad

CBSE Board 2024 result: Uttarakhand Students Performance: Haldwani Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

CBSE बोर्ड 2024 के परिणामों के बाद उत्तराखंड के कई विद्यार्थियों की सफलता की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। CBSE में 12वी का सफलता प्रतिशत इस वर्ष 87.98 रहा है। CBSE बोर्ड 2024 में छात्राओं ने 91.5 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। वहीं छात्रों को 85.12 प्रतिशत सफलता मिली है। आज हम आपको लालकुआं की एक ऐसी छात्रा की सफलता के बारे में बताएंगे जिसने सेल्फ स्टडी कर के 12वी में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश के उन चुनिंदा 24,068 विद्यार्थियों की सूचि में जगह बना ली है जिन्होंने इस साल 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

पिता हैं ITBP में कमांडेंट

हम बात कर रहे हैं हल्दूचौड़ आईटीबीपी कैंपस निवासी मुस्कान जाखड़ की। मुस्कान हल्द्वानी के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं। सेल्फ स्टडी के बल पर मुस्कान ने CBSE बोर्ड 2024 की 12वी की परीक्षा 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली है। बताते चलें कि मुस्कान के पिता सुरेंद्र सिंह, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की 34वीं बटालियन के कमांडेंट हैं। साथ ही उनकी माता मीनाक्षी फोगाट जाखड़ गृहणी हैं। मुस्कान की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। साथ ही इस अवसर पर उन्हें सभी परिचितों और रिश्तेदारों से शुभकामनाएं भी मिल रही हैं।

सफलता का कारण

अपनी उपलब्धी के बारे में बात करते हुए मुस्कान ने बताया कि उन्होंने बिना किसी तनाव के रोज नियमित रूप से 2 घंटे पढ़ाई की थी। परीक्षा के समय उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ 3 घंटे पढ़ाई की थी। इसके चलते उन्हें पॉलिटिकल साइंस और अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए। साथ ही उन्होंने इतिहास विषय में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं। 98.4 प्रतिशत के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मुस्कान अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top