Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अवैध निर्माण, पटेल चौक में नगर निगम का एक्शन

Ad

Haldwani News: Nagar Nigam: हल्द्वानी में बेस अस्पताल के ठीक सामने पटेल चौक में बन रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। कुछ दिन पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बेस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। इस दौरान बेस अस्पताल के सामने पटेल चौक में छत पर अवैध निर्माण पर उनकी नजर पहुंचे तो उन्होंने एक दिन के भीतर उसे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी भवन स्वामी द्वारा निर्माण नहीं हटाया तो रविवार को मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि जहां-जहां अवैध अतिक्रमण होगा वहां-वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top