Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चलेगा JCB… नगर निगम का अभियान… कई भवनों को कर दिया सील

 Haldwani Nagar Nigam News: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और प्राधिकरण ने अभियान शुरू कर दिया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के एक्शन के बाद मंगलवार को नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रुप से बनभूलपूरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई मकानों को सील किया। इसके अलावा मलिक के बगीचे में नगर निगम ने जेसीबी लगाकर एक बड़े निर्माण को ध्वस्त किया। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

मंगलवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अब अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ न सिर्फ नोटिस और तत्काल धवस्तिकरण की कार्रवाई होगी बल्कि सील करने के बाद भी चोरी से निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि छापेमारी में क्षेत्र के सात बड़े भवनों को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। नगर निगम और प्राधिकरण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

To Top