Nainital-Haldwani News

नैनीताल: अयारपाटा क्षेत्र से 13 साल की बच्ची लापता, झील में तलाश जारी

Ad

नैनीताल: शहर के अयारपाटा क्षेत्र से आज (गुरुवार) सुबह एक 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह परिजनों की डांट के बाद नाराज होकर घर से निकल गई और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजन जब काफी देर तक उसे नहीं ढूंढ पाए तो मामला पुलिस और स्थानीय प्रशासन तक पहुंचा। जांच में जुटी पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज में वह बच्ची ठंडी सड़क की ओर जाती हुई दिखाई दी है। इसके बाद से एसडीआरएफ, पुलिस, और दमकल विभाग की टीम नैनी झील के पास लगातार कांटा डालकर और नावों के ज़रिए तलाश में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top