Election Talks

हल्द्वानी में आप को झटका, जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने दिया इस्तीफा… कहा मुझसे गलती हो गई

Ad

हल्द्वानी: चुनाव से पहले आप को नैनीताल में झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के द्वारा लगभग प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को टिकट बेचे गए है। मैं आम आदमी पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से बेहतर समझकर दल का सदस्य और पदाधिकारी बना था लेकिन दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में दिल्ली, मेरठ, हरियाणा और बिहार आदि से उत्तराखंड आई टीम के इरादे हमारी आध्यात्मिक देवभूमि की संस्कृति से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के भविष्य के लिए यह बेहद घातक और भयावह भी है। यहां यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि इन लोगों की नजर उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के बाहरी इलाकों से आए इनके गिरोह के सदस्यों में से कोई यहां खनन के पट्टे कराना चाहता है तो कोई पहाड़ में जमीन खरीदकर कॉटेज बनाकर बाहरी लोगों को बेचने के सपने देख रहा है। दिनेश मोहनिया और उसकी टीम यहां चुनाव को गंभीरता से ना लेकर सिर्फ टिकट बेचने और धन वसूली के कार्य कर रही है।

दिनेश मोहनिया और उसकी टीम के उत्तराखंड की धरती पर पांव जमाने में अनजाने में मेरे द्वारा भी मदद की गई है। इस पाप के लिए मैं स्वयं को भी जिम्मेदार मानते हुए प्रदेश की जनता से अनजाने मे की गई अपनी गलती के लिए भी क्षमा याचना करता हूं।प्रदेश की देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि जो गलती मेरे जैसे कई कार्यकर्ता कर चुके हैं कृपया आप उसे ना दोहराएं, आम आदमी पार्टी को दिया गया एक एक वोट इस प्रदेश की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा। इस सच्चाई को जानते हुए भी मैं अपने पद में बना रहूं ये मेरी अंतरात्मा को स्वीकार्य नहीं है अतः मैं अपने पद एवम् आम आदमी पार्टी के नाम से चल रहे इस गिरोह की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top