Uttarakhand News

नैनीताल के सांसद अजय भट्ट को हुआ कोरोना, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Ad

नैनीताल के सांसद अजय भट्ट को हुआ कोरोना, दिल्ली AIIMS में भर्ती

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। त्योहारों में मिली छूट के बाद से हालात पहले की तरह होते दिख रहे हैं। कोरोना वायरस की चपेट में राजनेता भी लगातार आ रहे हैं। ताजा मामले के अनुसार नैनीताल सांसद अजय भट्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह तीन दिन  से अपने आवास में आइसोलेट थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। प्रतिनिधि बलजीत सोनी ने बताया कि सांसद भट्ट पूरी तरह स्वस्थ हैं, वे सिर्फ कमजोरी महसूस कर रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 57 केस अल्मोड़ा, 16 बागेश्वर, 26 चमोली, 21 चंपावत, 194 देहरादून, 37 हरिद्वार, 123 नैनीताल, 18 पौड़ी, 21 पिथौरागढ़, तीन रुद्रप्रयाग, 14 टिहरी, 20 यूएसनगर, 17 उत्तरकाशी में सामने आए। कुल एक्टिव केस की संख्या 6140 हो गई है।

संक्रमण दर 5.41 प्रतिशत और रिकवरी दर 89.86 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में 75547 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। बुधवार को 12778 मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई।14237 मरीजों के सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 16997 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल मौत का आंकड़ा भी 1375 पहुंच गया है। बुधवार को एक मरीज की सुशीला तिवारी हल्द्वानी, एक एम्स ऋषिकेश और एक मरीज की कैलाश अस्पताल देहरादून में मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top