Nainital-Haldwani News

नैनीताल में टला बड़ा हादसा, अचानक पलटी कार खाई में गिरने से बाल बाल बची

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में अभी अभी एक सड़क दुर्घटना हुई है। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसकी वजह से हादसा हो गया। गनीमत तो ये रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बहरहाल, सभासद ने सड़क की खराब गुणवत्ता पर दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में हेम कांडपाल और उनकी पत्नी ड्यूटी के लिए घर से निकले ही थे। तभी पास में ही उनकी सिल्वर रंग की एक्स.यू.वी. 300 गाड़ी अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। वो तो अच्छा हुआ कि गाड़ी खाई में गिरने से बाल बाल बच गई।

इस दुर्घटना पर क्षेत्रीय सभासद पुष्कर सिंह बोरा ने जानकारी दी और बताया कि सड़क के गड्ढे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की आपदा में ये सड़क टूट गई थी और तभी से इसकी मरम्मत नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top