Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-लालकुआं:सगे भाइयों ने लूटे मां के लाखों के गहने,पुलिस के खुलासे ने सभी को चौंकाया

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं के नगीना कॉलोनी में युवती को घर में बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की नगीना कॉलोनी की नसीमा बानो पत्नी सिराज अली ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लाखों की नगदी व जेवरात की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए खुलासा किया है और इस घटना को पीड़िता के दोनों बेटो ने ही अंजाम दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:पिता की शहादत पर मासूम का संदेश सुनकर भावुक हो गया पूरा देश-Video

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में 105 पदों पर भर्तियां जल्द,पंतनगर विश्वविद्यालय कराएगा लिखित परीक्षा

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया कि वादी नसीमा बानो अपने पति के साथ अपनी लड़की रेशमा के लिए रिश्ता देखने बहेड़ी गए हुए थे। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उन्हें घर में लूट होने की खबर मिली। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब घटना की जांच की गई तो जांच में आया की रेशमा का भाई मोहम्मद चांद और मोहम्मद राज ने अपनी बहन रेशमा के साथ मारपीट की। उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया और अपनी बहन के हाथ पांव बांधकर घर में डाल दिया। इसके बाद अपने माता-पिता को अवगत कराया कि बहन को तीन व्यक्तियों ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को लूटे गए रुपए और आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: चोर को पकड़ने में की मदद तो हल्द्वानी पुलिस ने किया 18 वर्षीय युवक का सम्मान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर,पत्नी ने GYM ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर की फौजी पति की हत्या

दोनों सगे भाई चांद और राज के पास से पुलिस ने ₹205000 नगद 6 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कुल ₹625000 की लूट के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है साथ ही रेशमा से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:तबादलों का दौर जारी,डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों के तबादलों के लिए प्रस्ताव भेजा गया

यह भी पढ़ें: कोरोना को पीछे छोड़ते हुए खुल गया है राजाजी पार्क,एक दिन में 300 सैलानियों को मिलेगी सफारी की सवारी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top