Nainital-Haldwani News

नैनीताल में बच्चे खेलेंगे और आगे बढ़ेंगे, डीएम रयाल की पहली प्रेस वार्ता

Ad

हल्द्वानी: जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता और खिलाड़ियों के हित में कई अहम बात बोली। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अब हर रविवार कोच सार्वजनिक मैदानों में युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। उनका उद्देश्य है कि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम रयाल ने कहा कि विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति देने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। वहीं, शहर की प्रमुख समस्या गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को ‘गड्ढा-मुक्त शहर’ बनाने के लिए विभागों को समयबद्ध योजना तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए डीएम रयाल ने कहा कि वे संवादहीनता खत्म कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसके तहत वे हर सप्ताह तीन दिन — गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य “जनता का विश्वास जीतते हुए एक पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील प्रशासन” स्थापित करना है। शहरवासियों ने नए जिलाधिकारी के इन फैसलों का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में हल्द्वानी में विकास की नई दिशा देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top