Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गैस पाइपलाइन बिछने से मुसीबतें अपार, डीएम गर्ब्याल ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

हल्द्वानी: गैस पाइपलाइन बिछने से मुसीबतें अपार, डीएम गर्ब्याल ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad

हल्द्वानी: शहर भर में, गली गली में इस समय सड़कों की हालत बदतर हो गई है। इसका सीधा तात्पर्य एचपीसीएल द्वारा शहर भर में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन से है। गैस पाइपलाइन बिछने के चक्कर से बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। कहीं से काम में देरी, कहीं से सांकेतिक बोर्ड का न होना समेत तमाम शिकायतें आ रही हैं। अब जिलाधिकारी नैनीताल ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम व गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएम गर्ब्याल ने एचपीसीएल के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले बैठक में हुए फैसलों पर अबतक काम नहीं हुआ है।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क पर सांकेतिक बोर्ड लगाने, काम शुरू और खत्म करने के तिथि के साथ साथ अधिकारियों के नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए थे। ये अभी तक नहीं हो सका है। हीरानगर से बाउंड्रीवॉल टूटने की शिकायती मिली है। जो कि पाइपलाइन खोदने के दौरान फेंके गए मलबे से टूटी है।

इन सब शिकायतों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को तुरंत निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही गैस पाइपलाइन के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कंपनी के अधिकारियों द्वारा काठगोदाम से सिंधी चौराहे पर वन विभाग के अड़ंगे को खत्म करते हुए डीएम गर्ब्याल ने इस सड़क पर तुरंत पेयजल लाइन बिछाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पूरे हल्द्वानी शहर में इन दिनों सड़कें खुदी पड़ी हैं। उनका मलबा रास्तों को ब्लॉक कर रहा है। जिस वजह से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकरी गलियों में पाइपलाइन बिछाने की कड़ी में दिक्कतें ज्यादा आ रही हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का भी यही मानना है कि काम समय से खत्म हो तो अच्छा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top