Nainital-Haldwani News

नैनीताल डीएम ने जारी किए निर्देश, बारिश की वजह से बंद हुए मार्गों को जल्द खोला जाए

Ad

हल्द्वानी: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 09 जुलाई को प्रातः तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर, पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है और ये भविष्यवाणी सही साबित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

सुरक्षा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाय । इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, विश्व बैंक को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए है । समस्त सम्बन्धित अधिकरी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 05942-231178-179 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें ।

आईआरएस टीम में नामित अधिकारियों को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए है।  जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त चौकी / थानों को आपदा संम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने, साथ ही उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top