Election Talks

प्रत्याशी और समर्थकों के लिए जरूरी खबर,नियम घटे जरूर हैं लेकिन पाबंदी अभी भी कायम

Ad

हल्द्वानी- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एंव जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कोविड संक्रमण में गिरावट आने के साथ ही चुनाव आयोग ने सख्ती को कम किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होने कहा कि आयोग ने समीक्षा के बाद राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है। अब खुले मैदान और इन डोर में सभाएं करने पर लोगों की संख्या की बाध्यता खत्म हो गई है। आयोग ने 31 जनवरी की गाइडलाइंस में संशोधन कर दिया है।

उन्होने बताया कि इन डोर हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों के साथ सभा की जा सकेगी। खुले मैदान व इनडोर हॉल में होने वाली सभाओं और बैठकों मे लोगों के आने और जाने के लिए अलग-अलग गेट रखने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करें।

सभी बैठक व सभाओ में थर्मल स्क्रीनिंग व साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उन्होने कहा कि आयोग ने डोर टू डोर प्रचार करने के लिए अधिकतम 20 लोगो की संख्या निर्धारित की गई है। चुनाव प्रचार रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top