Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में नए IDEA से पेश होगी मिसाल, अब होमस्टे में रात गुजारेंगे अधिकारी

Ad

हल्द्वानी: प्रशासन का काम है आमजन को राह दिखाना और नैनीताल में ठीक इसी फॉर्मूले से काम भी हो रहा है। जिला प्रशासन नैनीताल की नवीन पहल के अंतर्गत जनपद नैनीताल के चयनित ग्राम में विकास को गति देने के उद्देश्य से खुद अधिकारी होम स्टे में रात्रि निवास करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि फिलहाल वक्त में जनपद नैनीताल में पर्यटन विभाग की दीन दयाल होम स्टे योजना से पारंपरिक शैली में निर्मित होम स्टे चालू हैं। अब इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी आकर रहेंगे। इस दौरान वे अपने विभागों की योजनाओं से स्थानीय निवासियों को परिचित भी कराएंगे।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शासन द्वारा प्रायोजित योजनांतर्गत, जनपद में होर्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्तमान में रामगढ़ फॉर्म में ऑर्चर्ड और नर्सरी के विकास के बाद कैफे और कॉटेज के कार्य का निर्माण गतिमान है। जिससे इस क्षेत्र में नई इकोनॉमी का विकास होगा।

ग्राम प्रवास के दौरान चयनित ग्राम में इसी तर्ज पर एप्पल प्लांटेशन और कीवी प्लांटेशन की योजना का क्रियान्यवन उद्यान विभाग द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। होम स्टे और स्थानीय खान पान का प्रचार प्रसार भी होगा। प्रवास के दौरान आने वाले व्यय का वहन विभागीय अधिकारी खुद करेंगे। इससे होम स्टे सचालकों को आर्थिकी में भी खासा लाभ होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top