Nainital-Haldwani News

नैनीताल की युवती को पिस्तौल दिखाकर किया किडनैप,बरेली निवासी युवक पर लगे संगीन आरोप

नैनीताल की युवती को पिस्तौल दिखाकर किया किडनैप,बरेली निवासी युवक पर लगे संगीन आरोप
Ad

नैनीताल: आपराधिक घटनाक्रमों से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। नैनीताल की एक युवती को बरेली निवासी युवक ने किडनैप कर लिया। आरोपी युवक को झांसे में लेने के बाद अपने साथ बरेली ले गया। जैसे तैसे युवती के स्वजन दोनों को बरेली से वापिस लाए। अब युवती ने आरोपी पर संगीन आरोप लगाए हैं। जिसपर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब दो महीने पहले उसे व्हाट्सएप पर एक लड़के का मैसेज आया। दोनों में बातचीत हुई और युवक 15 नवंबर को नैनीताल पहुंच गया। दोनों के मिलने पर युवक उसे बहलाने लगा और अपने साथ बरेली चलने के लिए कहने लगा।

युवती ने मना किया तो युवक ने कहा कि उसके पास पिस्टल है। आरोपी ने युवती के भाईयों को मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद मजबूरी में वह युवक के साथ बरेली चली गई। बरेली पहुंचने पर युवक ने शादी का दबाव बनाते हुए उससे जबरदस्ती भी कर दी। युवती की खोजबीन करते हुए परिवार जन जैसे तैसे बरेली पहुंच गए।

बरेली में परिजन दोनों को उनकी शादी कराने का भरोसा देकर नैनीताल वापिस ले आए। अब युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज की है और युवक पर अपहरण व शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर वार्ड नंबर 12 गणेश नगर, थाना सुभाष नगर बरेली निवासी 30 वर्षीय रोहित पुत्र सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top