Nainital-Haldwani News

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे भूस्खलन के चलते हुआ बंद, भवाली-ज्योलीकोट से पूरी होगी यात्रा !

Ad

Nainital: Haldwani: Landslide: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की परेशानी भी बढ़ा दी है। नैनीताल में देर शाम से लेकर सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे ज्यादा असर नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा है। बल्दियाखान के पास हुए भूस्खलन से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से आवाजाही ठप हो गई और यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि रास्ता जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण कार्य में समय लग सकता है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भवाली-ज्योलीकोट मार्ग से भेजा जा रहा है, जबकि हल्द्वानी से नैनीताल आने वाले वाहनों को नंबर वन बैंड होते हुए भवाली मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top