Nainital-Haldwani News

नैनीताल में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा तो हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

Ad

नैनीताल: शहर में दिन प्रतिदिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिनकी वजह से स्थानीय लोगों को इधर उधर आवाजाही करने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पर्यटकों को भी हमेशा डर लगा रहता है। इसी कड़ी में अब नैनीताल हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन से सोमवार तक जवाब देने को कहा है। वहीं सरकार की ओर से कहा गया कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि रात में आवारा कुत्तों का झुंड और ज्यादा खूंखार हो जाता है। नैनीताल के तल्लीताल डांठ, कार पार्किंग तल्लीताल, मॉल रोड, मल्लीताल पंतपार्क, चाट बाजार, बड़ा बाजार, फांसी गधेरा, कलेक्ट्रेट मार्ग, टोल चुंगी और कोतवाली के पास हमेशा ही कुत्तों का आतंक देखने को मिलता है।

आवारा कुत्तों का घूमना तो एक बात है लेकिन हाल ही में कुत्तों ने कई लोगो को काट भी दिया था। इससे पहले भी आवारा कुत्तों के काटने से लोग जान तक गंवा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि नैनीताल हाई कोर्ट ने पहले भी आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका को हिदायत दी थी। लेकिन उसपर कुछ अमल नहीं किया गया है। अब आने वाले सोमवार तक प्रशासन को जवाब देना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top