Nainital-Haldwani News

नैनीताल में तबाही की बारिश, नैनी झील के जलस्तर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सड़कों पर भरा पानी

Ad

नैनीताल: बारिश ने तबाही मचा दी है। पूरे जिले में बारिश कहर बनकर बरस रही है। नैनीताल शहर का हाल काफी बेहाल हो गया है। बीती रात कई मार्ग बाधित होने के कारण नैनीताल का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। इसके बाद नैनी झील का पानी शहर की सड़कों पर भऱने लगा है। झील के स्तर ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मॉल रोड पर पानी भर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि नैनीताल जिले समेत पूरे कुमाऊं में पिछले कई घंटों से बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध नैनी झील का पानी अब नैना देवी मंदिर परिसर और उधर माल रोड की सड़कों की तरफ आने लगा है। लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किलों में गुजारी है।

मंगलवार सुबह अखबार व दूध की सप्लाई भी बंद रही। आधी रात से बिजली गायब होने से पानी की सप्लाई भी बंद हैं। वहीं आपदा कंट्रोल रूम के तीनों नंबर भी आधी रात से डेड थे। झील के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पानी नयना देवी मंदिर के साथ ही गुरुद्वारा, बोट हाउस क्लब के ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गया है।

नैनी झील के पानी का सड़क पर आना अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। मौमसम विभाग के अनुसार नैनीताल जिले में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। इसलिए पुलस भी लगातार लोगों के संपर्क में बनी हुई है। सबको घऱों में रहने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि हल्द्वानी में गौला पुल टूट गया है। जिससे आवागमन रोक दिया गया है। अल्मोड़ा, रामगढ़, रामनगर, हर तरफ तबाही के मंजर दिख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top