Nainital-Haldwani News

नैनीताल में होम गार्ड को धूम्रपान करने पर 500 रुपए का जुर्माना पड़ गया, आप ये गलती मत करना

Ad

Nainital News: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार देर शाम मॉल रोड में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने फुट पाथ में ओपन जिम जानकारी ली, साथ ही ओपन जिम को और बेहतर बनाने की बात कही। पार्क और फुट पाथ की बेहतर देख रेख करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पब्लिक प्लेस में धूम्रपान कर लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने मॉल रोड में एक दुकान में कार्य करने वाले जम्मू निवासी पर रोड में तम्बाकू खा के रोड में थूकने और मल्लीताल के चेक पोस्ट में तैनात होम गार्ड को धूम्रपान करने पर 500-500 रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को खुले में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पंत पार्क में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पंत पार्क से नगर पालिका परिषद तक लाइट नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने मार्ग में जल्द विद्युत् लगाने की बात कही। इस दौरान प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल और अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top