Nainital-Haldwani News

नैनीझील का भी जलस्तर हुआ कम, पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं वापस घर

Ad

Nainital news: Nainital lake: सरोवर नगरी नैनीताल विश्व प्रसिद्ध है। यहां की सुंदरता का हर कोई दिवाना है। यहां के सुंदर पहाड़ और नैनीझील को देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन इस साल पढ़ रही भीषण गर्मी और बारिश न होन के चलते नैनीताल झील का जलस्तर एक फीट ग्यारह इंच पहुंच गया है। जिससे झील को देखने आये पर्यटकों में काफी मायूसी देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीझील का जलस्तर एक फीट ग्यारह इंच पहुंचा

मई और जून महीने पर्यटक सीजन होता है। इन महीनों में अन्य राज्य के पर्यटक नैनीताल घूमने आते हैं। रविवार को नैनीझील का जलस्तर एक फीट ग्यारह इंच तक पहुंच गया। जो बीते तीन सालों में सबसे कम बताया गया है। इससे पहले साल 2021 में पांच मई को जलस्तर मात्र एक इंच था। नैनीताल छुट्टियां मनाने आने वाले पर्यटक यहां कि नैनीझील में एक न एक बार बोटिंग जरूर करता ही है। लेकिन अगर झील का जलस्तर यूं ही कम होते रहेगा तो इसके चलते यहां आने वाले पर्यटकों में आने वाले सीजन में कमी देखी जा सकती है। पर्यटकों की कमी के वजह से यहां के पर्यटन कारोबारी पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

भीमताल झील का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते यहां के सुंदर पहाड़ और झीलों का पानी सुखने लगा है। भीषण गर्मी और बारिश न होने के चलते भीमताल झील का जलस्तर भी लगातार घटता जा रहा है। गिरते जलस्तर को देखकर यहां के लोगों और पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है। वहीं बात करें सातताल और नौकुचियाता झील की तो बीते सालों की तुलना इस साल इन झीलों के जलस्तर में भी काफी कमी देखी जा रही है। वहीं उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के कारण यहां के पर्यटन पर भी इसका असर पढ़ने वाला है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top