Nainital-Haldwani News

Breaking- नैनीताल रोड़ पर हुआ सड़क हादसा, खाई में गिरी कार

Ad

कालाढूंगी: नैनीताल में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे है। पिछले दो दिन में तीसरी सड़क हादसे की घटना सामने आई है। रामपुर से नैनीताल घूमने पहुंचा एक परिवार कालाढूंगी में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे है जिन्हें उपचार के लिए कालाढूंगी सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, गनीमत रही कि कार को पेड़ का सहारा मिल गया। मौके पर मौजूद रहागीरों ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। ये भी सामने आया है कि कार खाई में गिरने कार के  चारों दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे सभी की जान बच गई। यदि कार के दरवाजे खुल जाते तो बड़ी घटना घट सकती थी। सड़क से गिरते ही कार एक पेड़ से सीधे टकराने के बाद खाई में चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर कस्बा घेर के रहने वाले सलामत खां अपने परिवार के साथ कार संख्या यूपी 24 एच 4197 से नैनीताल घूमकर लौट रहे थे। कालाढूंगी से 6 किलो मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उनके परिवार के  रेशमा (40) पत्नी रशीद खान, रुखसार (22) पत्नी असद खान, आशु (20) पुत्र जमील, कामरान खान (18) पुत्र असद खान, इस्मा (18) पुत्री रईस घटना के बाद घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कालाढूंगी सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया और फिर वहां से  प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भेज दिया गया।

पापा की फॉर्म शानदार तो बेटी जीवा बोल रही है CSK-CSK, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top