Sports News

पापा की फॉर्म शानदार तो बेटी जीवा बोल रही है CSK-CSK, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम में से एक चेन्नई सुपरकिंग का फॉर्म मैच दर मैच शानदार होता जा रहा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी खूब रन बरसा रहा है। विराट कोहली की अगवाई वाली आरसीबी के खिलाफ धोनी (34 गेंद पर 70 रन) की बल्लेबाजी से विश्वक्रिकेट को एक बार फिर बताया कि उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। धोनी का जिक्र होता है तो बेटी जीवा भी सामने आती है। पापा-बेटी की जोड़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस खासा प्यार करते हैं। धोनी ने मैच के बाद बेटी जीवा के बाल बनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BiB3dqknOPG/?hl=en&taken-by=mahi7781

जिसमें उन्होंने लिखा की मैच के बाद पापा घर की ड्यूटी करते हुए। इस वीडियो को 55 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इस वीडियो से पहले भी धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने पापा के पास जाने की बात कर रही थी। धोनी उस दौरान मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था।

https://www.instagram.com/p/BhoDG_tHcei/?hl=en&taken-by=mahi7781

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। उसने अभी तक अपने नाम के अनुसार ही प्रदर्शन किया है। चेन्नई ने अभी तक 7 मैच खेले है जिसमें से 5 उसने जीते है। धोनी की चेन्नई टीम अंक तालिका पर टॉप कर रही है। बता दें कि आईपीएल इतिहास में चेन्नई आठ बार नॉक आउट में पहुंची है। चेन्नई टीम की दिवानी धोनी की बेटी जीवा भी है। धोनी ने अपनी बेटी जीवा का एक वीडियो इंटाग्राम पर डाला है जिसमें वो CSK-CSK बोल रही है। उसके अलावा जीवा कम-ऑन पापा भी बोल रही है।

https://www.instagram.com/p/BiJkeWeney1/?hl=en&taken-by=mahi7781

ADVERTISEMENTS Ad
To Top