Nainital-Haldwani News

नए साल के पहले दिन SSP खंडूरी का नैनीताल को बाय-बाय, दिया ये भावुक संदेश

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल के कप्तान एसएसपी जन्मेंजय खंडूरी का तबादला हरिद्वार हो गया है. वही सुनील कुमार नैनीताल के नए एसएसपी होंगे. IPS जन्मेंजय खंडूरी ने साल 2016 में नैनीताल की कमान संभाली थी. उन्होंने सबसे पहले जिले को नशा से मुक्ति दिलाने का अभियान शुरू किया. . पहाड़ी इलाको में पिछले कुछ सालों में नशे ने बड़ी तेज़ी से युवाओं को अपनी ओर खींचा. कुमाऊं का मुख्‍य द्वार होने से हल्द्वानी मे नशे का बाज़ार तेज़ी से फैल रहा था. उनकी कप्तानी में जिले की पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया. नैनीताल के नए एसएसपी सुनील कुमार ने भी नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम को आगे बढ़ाने को कहा.

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उन्होने जिले को जाम मुक्त और पर्यटन बढ़ाने की ओर भी ध्यान दिया. वो एक ऐसे कप्तान बने जिससे आमजनता कभी भी फोन कर सकती है. जिले के युवाओं को समाज में अपनी भागीदारी पेश करने के लिए उन्होने खुद स्कूल और कॉलेज में पहुंच कर कार्यशालाओं में भाग लिया. अपने कार्यो से वो हर वक्त लोगो के करीब रहे. अपनी टीम को उदाहरण पेश करने के लिए उन्होने पुलिस का डंडा भी उठाया.

एसएसपी जन्मेंजय खंडूरी का आखिरी पोस्ट

तबादले से कुछ दिन पूर्व न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उन्हें बेस्ट IPS ऑफिसर ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया. एक जनवरी को एसएसपी खंडूरी अंतिम बार कप्तान के रूप में ऑफिस जाएंगे. इस मौके पर जिले के लोगो को नए साल की बधाई देते हुए उन्होने सभी का सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा. सोशल मीडिया पर उन्होने एक भावुक पोस्ट भी डाला.उन्होने लिखा कि वो नैनीताल की जनता को कभी नहीं भूलेंगे. जन्मेंजय खंडूरी एसएसपी रहते हल्द्वानी के वनभूलपूरा थाना देश के टॉप 10 पुलिस स्टेशन मे जगह बनाने मे कामयाब रहा.

न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किया सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top