Nainital-Haldwani News

नैनीताल: वकील को चाकू से मारा , मरा समझकर सड़क किनारे फेंका

Ad

हल्द्वानीः वकील को अगवा कर जान से मारने का मामला नैनीताल में सामने आया है। नैनीताल में रात करीब साढ़े आठ बजे वकील को अगवा कर लिया गया। दरअसल नैनीताल में कालाढूंगी रोड में सड़ीयाताल झील से आगे वॉटरफॉल  के समीप वकील रवि कनवाल का घर है। घर के पास ही रेस्टोरेंट संचालक से जमीन को लेकर रवि का विवाद चल रहा है। रवि जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। रात को रवि को जान से मारने की कोशिश में अगवा कर चाकू से हमला कर दिया गया। रवि ने बताया कि उसके मुंह में बंदूक ठूंसने के साथ ही तलवार से गला काटने की कोशिश करी गई, बेहोश होने पर मरा सोचकर रवि को सड़क के किनारे फेक दिया गया। रवि की पत्नी के साथ भी हमलावरों ने जात्ती की और कपड़े फाड़ दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

रवि कनवाल जब होश में आया तो वह सड़क के किनारे पड़े थे तो वह जैसे-तैसे पुलिस के पास पहुंचा और रेस्टोरेंट संचालक पर आरोप लगाया। पुलिस ने रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस थाने में भी गोली चलाने की खबर है पर पुलिस ने गोली चलने की बात से इंकार कर दिया है। पुलिस ने दोनो पक्षों को मेडिकल के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल में भेज दिया। मामले को लेकर कोतवाली में अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। रवि ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।एसपी सिटी रचिता जुयाल ने गोली चलने की बात से साफ इंकार कर दिया। जमीन का विवाद रवि की जान भी ले सकता था। रवि ने खुद बताया कि तलवार से उसका गला काटने की कोशिश की थी। रवि ने बताया कि अगर वह बेहोश नहीं होता तो शायद उसे जान से मार दिया होता। यह घटना पुलिस के ऊपर भी सवाल खड़े करती है कि ऐसे-कैसे कोई किसी को भी अगवा कर तलवार से मारने की कोशिश कर सकता है। रवि पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि , रवि की पत्‍‌नी तथा दूसरे पक्ष के सरिता नेगी, उसके जेठ इंदर नेगी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top