Nainital-Haldwani News

नए साल से पहले नैनीताल की पार्किंग FULL, रूसी बाइपास से आगे नहीं जाएंगे वाहन

Ad

नैनीताल: थर्टी फर्स्ट और न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए भारी मात्रा में सैलानी घूमने निकल रहे हैं। पर्यटकों का हुजूम नैनीताल (Nainital) पहुंच रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम से ही वाहनों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। बता दें कि नैनीताल नगर की पार्किंग पूरी फुल (Parking Full) हो गई है। जिसके बाद रूसी बाईपास पर ही वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। यहां से शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल के ठीक अंत में नैनीताल की चोटियों पर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को बुलावा देने का काम किया है। नैनीताल में वैसे भी हर साल नए साल के मौके पर भीड़ रहती है। इस बार साल के पहले दिन ही शनिवार पड़ रहा है। वीकेंड (Weekend) के चलते भी भीड़भाड़ अधिक हो रही है। काठगोदाम (Kathgodam) से लेकर नैनीताल जाने का रास्ता वाहनों से खचाखच भरा है।

हालांकि नैनीताल पुलिस भीड़ का अंदेशा पहली ही लगा चुकी थी। इसलिए पुलिस ने पहले ही प्लान बना लिया था। प्रशासन ने पहले ही कहा था कि होटल में बुकिंग और पार्किंग उपलब्धता होने पर ही पर्यटक वाहनों को शहर में एंट्री (Entry in Nainital) दी जाएगी। ऐसे में अब नैनीताल की पार्किंग फुल हो गई है। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि रूसी बाइपास और नारायण नगर में वाहनों को पार्क (Vehicle parking) करवाकर शटल सेवा से अब पर्यटकों को नैनीताल भेजा जा रहा है।

सीओ नेगी ने बताया कि विशेष प्लान लागू किया गया है। पहले पर्यटकों को होटल तक पहुंचाया जाना है। लेकिन चूंकि पार्किंग स्थल (Parking spots) फुल हो गए हैं। इसलिए केवल पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग करा चुके पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। अगर रूसी बाईपास में भी पार्किंग फुल होगी तो वाहनों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में यहां से शटल बस व टैक्सी सेवा (Taxi service) संचालित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top