Nainital-Haldwani News

एक्शन में नैनीताल पुलिस, लालकुआं से 26 लाख रुपए की स्मैक के साथ टेलर को दबोचा

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और एसओजी की टीम को 26 लाख रुपए की स्मैक मिली है। जिसे टीम ने बरामद कर एक टेलर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस उपलब्धि के लिए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। ऐसे में पुलिस और एसओजी की टीम लगातार सख्ती अपनाए हुए हैं। इसी कड़ी में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसी ही एक चेकिंग की जानकारी एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में दी है।

गुरुवार को एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी दी और बताया कि सुभाष नगर बैरियर लालकुआं में पुलिस व एसओजी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक युवक को 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि स्मैक की कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला नयागांव थाना मिलक रामपुर निवासी आलिम बताया। तस्कर का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह रामपुर में कपड़े की सिलाई का काम करता है। वह कुछ समय पहले भी हल्द्वानी में इसमें सप्लाई करके गया था। आरोपी ने बताया कि वह रामपुर के साबिर से स्मैक खरीदकर लाया था।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपित ने इन दिनों स्मैक के रेट बढ़ा दिए थे। टीम को डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने ₹10000 और एसएसपी पंकज भट्ट ने ₹5000 इनाम देने की घोषणा भी की है। उल्लेखनीय है कि 26 लाख रूपए की स्मैक की बरामदगी वाकई पुलिस और एसओजी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top