Nainital-Haldwani News

जरूरी खबर: बारिश के चलते नैनीताल पुलिस ने रात को वाहनों की आवाजाही को बंद किया

Ad

नैनीताल: पूरे उत्तराखंड में दो दिन से बारिश चल रही है। पर्वतीय जिलों में अलर्ट जारी है। लोगों को यात्रा ना करने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने अहम फैसला लिया है। कुछ देर पहले एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने एक अपील जारी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम को जरूरी निर्देश भी दिए हैं जो इस प्रकार हैं

ADVERTISEMENTS Ad
  1. भारी बारिश एवं मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत पहाड़ी इलाकों में रात 8 बजे से सुबह 5:00 तक वाहनों की आवाजाही पर बन्द रखने के अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को दिये निर्देश।अनुमति केवल आवश्यक वस्तुओं एवं वाहनों को दिए जाने के दिये निर्देश।अत्यधिक वर्षा होने के कारण जनपद नैनीताल के निम्न मार्ग पूर्ण से अवरोध है।
  2. #रूसी_बाईपास/ कालाढुंगी रोड़ में अत्यधिक वर्षा होने से नालों का पानी मार्ग में आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
  3. #वीरभट्टी के पास अत्यधिक मात्रा में मलवा आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
  4. #खैरना के पास मलवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
  5. विनायक #पदमपुर भीमताल में मलवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
  6. राष्ट्रीय राजमार्ग 121/309 में गर्जिया चौकी से आगे मौहान के बीच में #पनोद व #धनगढ़ी के नालें उफान में होने के कारण मार्ग पूर्णरूप से बाधित है।
  7. #कॉर्बेट रामनगर के पास मलवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
  8. अत्यधिक वर्षा होने के कारण #बैलपडाव_करकट_नाला के पास रोड बह जाने के कारण रामनगर मार्ग पूर्ण रूप से अवरोध है।
  9. रामनगर जाने वाले यात्रीगण एवं वाहन चालक #बाजपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाने का कष्ट करें।
  10. #गुलाब घाटी काठगोदाम के पास रुक-रुक कर मलवा एवं पत्थर गिरने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि सभी यात्रीगणों /वाहन चालकों से अनुरोध है उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ना करें। उपरोक्त मार्ग से आने वाले सभी यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास ना रूके। यातायात पूर्ण रूप से सुचारू होने पर होने पर अपने गंतव्य को जाने का कष्ट करें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top