Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने माही आर्य और उसके साथियों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने अंकित चौहान मामले में फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की है। सांप की मदद से इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी फरार है। पुलिस ने सपेरे को गिरफ्तार किया है और उसी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस पूछताछ में बताया था।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की है। पुलिस को आशंका है कि चारों आरोपी नेपाल भाग सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने माही आर्य उर्फ डॉली के घर की छानबीन भी की है और उसे कई सुराग मिले हैं। वही आरोपी महिला अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है।

बता दें कि 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कार में अंकित चौहान की बॉडी मिली थी। जांच में पुलिस को यह पता चला कि अंकित चौहान की हत्या उसकी प्रेमिका डॉली उर्फ माही ने सांप से कटवा कर की है। इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड डोली के अलावा उसका प्रेमी दीप कांडपाल, सपेरा सहित 5 लोग शामिल थे। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top