Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी से ट्रैफिक को किया डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें

Haldwani Traffic Plan
Ad

Nainital | Kainchi Dham Traffic Plan | Bhowali Diversion | Weekend Traffic Update : जनपद के कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यातायात शाखा भवाली/भीमताल द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगी।

जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग के जरिए हल्द्वानी भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे…जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार मस्जिद तिराहा भवाली से पहले रोका जाएगा अथवा रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।

प्रशासन ने बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की है। वाया भीमताल होकर कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा।

इसी प्रकार गेठिया-नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा तथा वहां से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

वीकेंड के दौरान टैक्सी और दोपहिया वाहनों का कैंची धाम में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को भी सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा से मंदिर तक भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस ने पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए लागू ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा के दौरान सहयोग बनाए रखें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top