Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने रिकवर किए 1468 मोबाइल, कीमत 2.5 करोड़ से भी ज्यादा

Ad

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प की टीम को आदेशित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेशानुसारपुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्र व अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंस सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2022 से अब तक IMEI नम्बरों को सर्विलास में लगाए गए।

जिसके उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये तो वही आज 19 दिसंबर सोमवार को बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में बरामद मोबाइल शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गई।

अपने-अपने खोए मोबाईल पाकर लोगों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया। बता दें कि माह अक्टूबर 2022 से अब तक 370 मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 52 लाख 62 रुपये है। तथा वर्ष 2022 मैं अब तक कुल 1468 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 55 लाख 8 हज़ार रुपये है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top