Uttarakhand News

नैनीताल पुलिस की पहल, दूसरों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान

Ad

Nainital Police: Helping the injured: सड़क हादसे के दौरान घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को अब पुलिस सम्मानित करेगी। जी हां, यह फैसला नैनीताल पुलिस के मुखिया एसएसपी पीएन मीणा ने लिया है। अमूमन देखा जाता है कि सड़क हादसों के दौरान अधिकतर लोग घायल व्यक्ति की मदद करने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं सड़क हादसे की यह मदद उन्हें पुलिस की जांच में न फंसा दे। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने फोन से हादसे की फोटो या वीडियो बनाने तक ही खुद को सीमित रख लेते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आमजन से जुड़े इसी मनोभाव को बदलने और घायलों को तुरंत उपचार पहुंचाने के इरादे से नैनीताल पुलिस ने अब मददगारों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं नैनीताल पुलिस ने ऐसे लोगों की सूची बनाना भी शुरू कर दिया है जो बीते एक साल में सड़क हादसों के दौरान घायलों के लिए मसीहा बने।

नैनीताल पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी पीएन मीणा का एक वीडियो जारी कर सड़क सुक्षा के नियमों और हादसे में घायलों की मदद करने की अपील की है। बताया है कि बीते दिनों जिस भी व्यक्ति ने सड़क हादसे के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की अथवा पुलिस को समय पर हादसे की सूचना दी, ऐसे सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top