Nainital-Haldwani News

VIDEO: ऐसे शराबियों व तस्करों की पार्टी खराब करती है नैनीताल पुलिस

Ad

भवाली: नैनीताल में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस बार पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर आया है, जिसके पास से भवाली पुलिस को 85 बोतल शराब की मिली है। खबर के मुताबिक पुलिस को मिली शराब हरियाणा ब्रांड की है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/nWcwz0uuP2k

खबर के मुताबिक भवाली पुलिस द्वारा चौराहे में वाहन चेकिंग अभियान के तहत आल्टो कार संख्या यू के 02 टी ए 0263 से चैकिंग के दौरान 85 बोतल हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बाजार में शराब की किमत लगभग 50 हज़ार रुपए बताई जा रही है। आरोपी अनिल जोशी पुत्र विशन दत्त जोशी निवासी लालडाँठ कुसुमखेड़ा थाना मुखानी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  इसके अलावा पुलिस ने  आरोपी की गाड़ी को सीज कर दिया गया हैं। खबर लिखे जानें तक अपराधी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। कोतवाल उमेंद सिंह दानू ने बताया की चौराहे में चेकिंग अभियान के दौरान आल्टो में शक होने पर उसे रोका गया। चेकिंग करने पर हरियाणा की शराब गाड़ी में पाई गई तत्काल शराब जब्त कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top