Nainital-Haldwani News

नैनीताल में पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत…मुंह से निकल रहा था खून और झाग

Ad

नैनीताल: शहर के तल्लीताल थाने से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। बताया जा रहा है की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मगर मामले में संदिग्ध यह लग रहा है कि पुलिसकर्मी के मुंह से झाग और खून निकल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक जिला चंपावत के पुनेठी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय छतर राम नैनीताल शहर के तल्लीताल थाने में तैनात थे। हुआ यह कि बुधवार की रात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरक के बाथरूम में बेहोश पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। वह तुरंत छतर राम को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।

लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। बता दें सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच करने की बात कह रही है।

कोतवाली एसआई हरीश सिंह ने जानकारी दी और बताया कि मृतक के परिवार को जानकारी दे दी गई है। चिकित्सकों की मानें तो मामला हार्टअटैक का बताया जा रहा है। लेकिन मृतक के मुंह से झाग और खून आने के क्या कारण रहे। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top