Nainital-Haldwani News

सलमान खुर्शीद मामले में नैनीताल पुलिस की चेतावनी, फर्जी पोस्ट भेज सकती है जेल !

Ad

हल्द्वानी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के जनपद नैनीताल के रामगढ़–भवाली स्थित आवास पर की गई आगजनी व तोड़फोड़ के मामले में कई असामाजिक तत्वों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो–फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सांप्रदायिक एकता और सौहार्द के वातावरण को दूषित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो एक प्रभुत्व संपन्न एवम् धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की एकता को प्रभावित करता है। बीते दिनों में उपरोक्त घटना के घटित होने के संदर्भ में जनपद पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भवाली में मुकदमा अपराध संख्या 73/21 धारा 147/148/436/452/504 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है तथा विवेचना प्रचलित है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्मानित जनता से अपील है कि इस घटना के संदर्भ में किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक खबरों व पोस्टों पर ध्यान न दें और इन पोस्टों को फॉरवर्ड करने से बचें। साथ ही नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुड, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप एवम् ट्विटर) के जरिए प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है एवम् लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा यह भी अवगत कराना है की सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक पोस्ट को प्रसारित एवं बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी एवम् सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top