Nainital-Haldwani News

अपने नैनीताल आइए और कप्तान के प्लान स्वर में रंग जाइए, पर्यटकों के लिए SSP खंडूरी की नई मुहिम

Ad

नैनीताल: जिले में शांति व सुरक्षा होने के अलावा मनोरंजन के साधन भी होने चाहिए। अगर कोई हमारे जिले की सुरक्षा व्यवस्था की बात करता है तो मनोरंजन में भी उसे स्थान मिलना चाहिए। वैसे भी नैनीताल हर कोई आना चाहता है। हमारे देश में नैनीताल सरोवर नगरी के नाम से जानी जाती है। देश-विदेश भर से नैनीताल में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आतें है। नैनीताल की छवि लोगों के दिल में पहुंचाने के लिए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नई मुहिम शुरू की है। जीं हां इस जिले के कप्तान नए-नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वाहन चालकों के लिए I FOLLOW THE LANE अभियान भी चलाया है। इस बार एसएसपी खंडूरी अपने जिले में पर्यटक को बढावा देने के लिए गानों के इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में वो गाने भी हैं जो राज्य में नहीं विदेशों में भी लोगों के जुबां पर रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सरोवरनगरी के नाम से देश भर में मशहूर नैनीताल में देशी- विदेशी पर्यटकों का आंगमन शुरू हो गया है। नैनीताल में कुछ दिन के लिए आने वाले पर्यटकों को अपना बनाने की मुहिम भी शुरू हो गई है। लोग अपने साथ नैनीताल की वादियों के अलावा पहाड़ी गानों को भी अपनी याद बनाकर ले जाएंगे। जो उन्हें बार-बार नैनीताल से जुड़े रखेगा। ऐसे में अब नैनीताल आने वाले पर्यटकों को पुलिस बैंड के सुरीले संगीत की धुनों को सुनने का अवसर मिलेगा। हर रोज शाम 6 से 8 बजे के दौरान पुलिस के सुरीले जवान पर्यटकों को कुमाऊं के कर्णप्रिय संगीत से रूबरू करवाएंगे। नैनीताल के एसएसपी खंडूरी जिले की ये मुहिम लोगों को कुछ अलग लग रही है। जो सैलानियों को अपने साथ यहां के गीतों से भी रूबरू करा रही है। इस राज्य की भाषा का भी प्रचार-प्रसार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top