Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस में तबादले, एसएसपी पंकज भट्ट ने किया निरीक्षकों का ट्रांसफर

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर नैनीताल पुलिस एसएसपी पंकज भट्ट ने निरीक्षकों के तबादले किए हैं। बता दें कि तबादलों का सिलसिला बीते कुछ वक्त से लगातार जारी है। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने दो निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में निरीक्षक संजय सिंह गर्ब्याल, प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से स्थानांतरित होकर प्रभारी सूचना सेल चुनाव प्रकोष्ठ अथवा निरीक्षक डीआर वर्मा प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षकों को तत्काल नवनियुक्त स्थान हेतु रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top