Nainital-Haldwani News

नैनीताल के गुरु शिष्य की जोड़ी का कमाल, लंदन की यंग म्यूजिशियन संस्था ने किया सम्मानित

Ad

Harshit and Amrit Kumar Story, awarded by London Young Musician Organisation:- राज्य उत्तराखंड का हुनर आज देश-विदेश में छा रहा है। प्रदेश के युवा और नौनिहालों की मेहनत, लगन और हुनर ने ना केवल उनका नाम बल्कि राज्य व देश का नाम भी रोशन किया है। ऐसी एक कहानी है नैनीताल निवासी हर्षित और उनके गुरु अमृत कुमार की।

ADVERTISEMENTS Ad

सरोवर नगरी नैनीताल के निवासी और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के 10वीं कक्षा के छात्र हर्षित को लंदन की यंग म्यूजिशियन संस्था द्वारा एनुअल स्टार म्यूजिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यही नहीं, उनके गुरु अमृत कुमार को भी संस्था द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण के लिए विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है।

700 प्रतिभागियों के बीच बनाई जगह

6 माह पूर्व हर्षित ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 700 प्रतिभागियों के साथ प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में 113 प्रतिभागी सफल रहे। इनमें हर्षित ने कुल 120 में से 106 अंक प्राप्त किये। इस आधार पर हर्षित को लंदन एनुअल स्टार म्यूजिशियन अवार्ड प्रदान किया गया। हर्षित को दिए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए उनके गुरु अमृत कुमार को विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

12 से भी अधिक पुरस्कार के रहे विजेताh

हर्षित अपने गुरु अमृत कुमार के मार्गदर्शन में इससे पहले भी लंदन यंग म्यूजिशियन संस्था द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त हर्षित बाल प्रतिभा सम्मान, गंधर्व भूषण अवार्ड व कुमाऊं के सर्वश्रेष्ठ सम्मान के साथ कम से कम 12 से भी अधिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

16 साल की उम्र में कमाया बड़ा नाम

16 वर्ष की छोटी सी उम्र के सितार वादक हर्षित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जैसी कई उपलब्धियां अपने नाम कर, अपने शहर नैनीताल व राज्य ही नहीं बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। हर्षित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजी अमृत कुमार, दादा गुरु सुरेश कुमार (सितार वादक), माता-पिता व सभी गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top