Nainital-Haldwani News

नैनीताल ठंडी सड़क पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, पुलिस ने पूरी तरह से रोका ट्रैफिक

नैनीताल ठंडी सड़क पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, पुलिस ने पूरी तरह से रोका ट्रैफिक
Ad

नैनीताल: प्रदेश भर में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। कई जगह तबाही के मंजर भी देखे जा रहे हैं। नैनीताल में भी हालात कुछ खास नहीं है। बीते दिनों बारिश ने शहर में दिक्कतें पैदा कर दी हैं। जानकारी के अनुसार बीच शहर में ठंडी रोड स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास बोल्डर गिर गए। पुलिस ने आवागमन पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है की पहले वीरभट्टी पुल मलबा आने से बंद हुआ था। उसके बाद हल्द्वानी नैनीताल हाईवे पर रोड धंसने से आवाजाही में परेशानी हुई थी। अब एक नई दिक्कत नैनीताल शहर में सामने आई है। रविवार दोपहर बारिश के कारण ठंडी सड़क पर बीच रोड में भारी मात्रा में बोल्डर और पत्थर आ गिरे। जिससे पैदल जाने वाले राहगीरों को भी खतरा बना हुआ है।

पाषाण देवी मंदिर पुजारी जगदीश भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। जिसकी सूचना पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। मगर शाम तक भी मलबा नहीं हटाया गया था। जिसकी वजह से आवाजाही बिल्कुल बंद है। लाजमी है नैनीताल में पर्यटकों को भी आमद काफी रहती है।

इधर, एसओ विजय मेहता ने बताया कि आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी गई है। लोगों का सड़क से आवाजाही करना प्रतिबंधित किया गया है। गौरतलब है कि ठंडी सड़क के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी पर पहले भी दो बार बड़ा भूस्खलन हो चुका है।

प्रो. अजय रावत के अनुसार 1998 में भूस्खलन हुआ था। तब डीएसबी परिसर के पास लैंड स्लाइड होने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा झील में समा गया था। उन्होंने बताया कि अब पहाड़ी पर एक नया स्थान बन गया है जहां पर भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top