Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में लगी आग, दो बाइक और दो स्कूटी जलकर हुईं खाक

नैनीताल में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में लगी आग, दो बाइक और दो स्कूटी जलकर हुईं खाक
Ad

नैनीताल: देर रात सरोवर नगरी में अजीब घटना देखने को मिली। तल्लीताल में सड़क किनारे खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। धीरे धीरे आग पास के वाहनों में फैलने लगी। फायर कर्मियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगलगी की घटना में दो बाइक और दो स्कूटी जलकर राख हो गई जबकि आठ गाड़ियां सही सलामत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही हमेशा बढ़ जाती है। इस बार भी शनिवार रविवार को अच्छी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे थे। मगर देर रात तल्लीताल के पास एक घटना ने अफरा तफरी का माहौल बना दिया। जानकारी के अनुसार तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र में मनु महारानी होटल के समीप सड़क किनारे दोपहिया वाहन अमुमन खड़े होते हैं।

बीती रात करीब दो बजे होटल कर्मचारी ललित की नजर पड़ी तो देखा सड़क किनारे एक बाइक खड़ी है, जिसमें आग लग गई है। जब तक वह कुछ कर पाता तब तक आग ने आसपास खड़े अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बारे में ललित ने तुरंत तल्लीताल पुलिस को सूचना दी। तब एसओ रोहिताश सिंह सागर, चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंच गए।

फौरन फायर यूनिट को वहां बुलाया गया। फायर कर्मियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दो स्कूटी व दो बाइक जलकर राख हो गई। मगर यह फायर कर्मियों की तत्परता ही थी जिनकी वजह से आसपास खड़े करीब आठ दोपहिया वाहन सुरक्षित बच गए। एसओ ने बताया कि संभवत आग शार्ट सर्किट अथवा पटाखे के कारण लगी हो सकती है। वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top