Nainital-Haldwani News

महाराष्ट्र में नैनीताल निवासी वेटर की हत्या, कुक ने चाकू से किए कई वार

Ad

हल्द्वानी:महाराष्ट्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक 3 स्टार होटल के किचन कुक ने वेटर की बेरहमी से हत्या कर डाली। मृतक वेटर नैनीताल के मल्लाकोट ग्राम धनियाकोट तहसील बेतालघाट का रहने वाला है। हत्या करने के बाद कुक मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि पुलिस का इंतजार करता रहा। पुलिस को उसने बताया कि दोनों के बीच खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक वेटर की पहचान जगदीश जलाल पिछले एक साल से अंधेरी ईस्ट इलाके के इस होटल में काम कर रहा था। दोनों के बीच गुरुवार की देर रात को विवाद हो गया और शुक्रवार को 27 वर्षीय कुक माधव मंडल दौड़कर किचन गया और चाकू लेकर आया। उसने तेजी के साथ चाकू को जगदीश के सीने में घोंप दिया। चाकू जगदीश के दिल के पास जाकर लगा जिस वजह से मौके पर ही खून बहने के बाद उसकी मौत हो गई। वेटर की मृत्यु होते ही हड़कंप मच गया।

होटल प्रबंधक ने जगदीश के शव को नैनीताल भेज दिया और उसका अंतिम संस्कार हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके घर में बूढ़ी मां , पत्नि और दो छोटे बच्चे हैं। होटल प्रबंधक ने कोई मदद नहीं की। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी चंपा देवी का बैंक खाता संख्या सार्वजनिक किया है ताकि उन्हें मदद दिलाई जा सकें।

बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

अकाउंट नम्बर 34295036516

IFSC Code: SBIN0009692

नाम _ चम्पा देवी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top